हेलमेट के पहनने के लिए जागरूक करते हुए।
बेलसर (गोंडा)। जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने कैंप के चौथे दिन बुधवार को यातायात रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराग सिंह के नेतृत्व में रैली कैंप स्थित प्राथमिक विद्यालय शुक्लगंज से निकलकर परसपुर रोड पर बेलसर चौराहे के पास पहुंची। जहां पर टोलियों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन न करने वालों को रोककर जागरूक किया गया।
हेलमेट व सीट बेल्ट बिना वाहन चला रहे लोगों को हिदायत दी। इससे पूर्व छात्रों ने सर्व प्रथम बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, अनीता चतुर्वेदी, अतुल सिंह, मानसी तिवारी, शिव कुमार यादव, अविरल, सूरज, राजेश मौर्य, विपिन मौजूद रहे।