फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: खलील टायर के बैनामों की खंगालेंगे कुंडली

Thu, 16 Feb 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के पुराने स्टेट बैंक के समीप पंक्चर की दुकान करने वाले मोहम्मद खलील टायर के संपत्तियों की जांच तेज हो गई है। 30 वर्षों में उनकी ओर से किए बैनामों और जुटाई संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पहले खलील टायर में पंक्चर लगाने या काम करता था। नगर पालिका में दखल बढ़ी तो रोलर लेकर उसने ठेकेदारी में हाथ आजमाना शुरू किया। धीरे-धीरे वह जमीन के कारोबार में उतर गया। नजूल की जमीनों की खरीद फरोख्त कर कमाई की।
अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय की शिकायत पर मुख्यमंत्री स्तर से जांच के आदेश हुए। तहसीलदार (न्यायिक) अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में जांच शुरू हो गई है। अधिवक्ता ने शहर में जमीन बेचकर 100 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप खलील पर लगाया है। आरोप है कि खलील के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां हैं। इनमें से अधिकतर संपत्ति सरकारी हैं।
विज्ञापन

इन जमीनों के खरीद फरोख्त की जिम्मेदारी खलील के पास ही बताई जा रही है। जालसाजी और मारपीट के दो मुकदमे खलील के खिलाफ दर्ज हैं। उनकी भी जांच चल रही है। पांडेय तालाब के पास एक शॉपिंग कॉप्लेक्स की आधे से अधिक हिस्सा नजूल की जमीन पर कब्जा कर बनाए जाने का आरोप है। जिला प्रशासन ने खलील को नोटिस भी दी थी।
दस्तावेज तैयार कर नजूल और वक्फ की जमीनों की खरीद फरोख्त के मामले के सरगना कहे जाने वाले खलील टायर वाले पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। खलील की संपत्ति की जांच में तहसीलदार न्यायिक अखिलेश कुमार के साथ नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार व राजस्व निरीक्षक नंदकुमार सिंह की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिम्मेदारी दी गई
खलील की संपत्तियों और किए गए बैनामों की जांच के लिए राजस्व टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। जांच हो रही है।
- कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें