फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10 दिन तक अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना सीखेंगे कैडेट्स

Sat, 23 May 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर में एनसीसी के ​शिविर की तैयारी करते कैडेट्स। स्रोत: एनसीसी अ​धिकारी
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में शुक्रवार से एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। यह शिविर एक जून तक चलेगा, जिसमें जिले के विभिन्न इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों के करीब 600 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि समाज और राष्ट्र को शिक्षित, अनुशासित व आत्मनिर्भर बनाने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिविर में सभी कैडेट एक सूत्र में बंधकर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, टीम भावना और आत्मनिर्भरता का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताएं, परेड, शारीरिक प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इससे कैडेट्स में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी ने बताया कि कैंप के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें