फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत

Thu, 25 Jun 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
व्यवसायी राकेश सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बेलसर। तरबगंज क्षेत्र के बेलसर-उमरी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यवसायी की मौत हो गई। कार उनकी बाइक को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटती चली गई। चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


बेलसर निवासी राकेश सिंह (62) रगड़गंज में परसपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के सामने मशीनरी स्टोर चलाते थे। उनके चाचा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राकेश बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। बेलसर-उमरी मार्ग पर एक निजी स्कूल के निकट पीछे से आ रही कार बाइक से टकरा गई।

मौजूद लोगों के अनुसार राकेश सिंह ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार के पिछले शीशे पर जिला महामंत्री भाजपा लिखा था। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें