फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा नेता के दो बेटों पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। कौड़िया के बेलवाभान में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और ग्राम प्रशासक समेत 12 लोगों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार शुक्ल के दो बेटों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी भाजपा नेता हरीश कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार को उनके खेत के पास जेसीबी मशीन चलने की आवाज आई। इस पद उनके दोनों बेटे चंद्रभूषण और रघुकुल भूषण खेत की तरफ गए। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज, ग्राम प्रशासक विवेक, संजय, कौशल किशोर, राजित राम, राजू राम, प्रथम, प्रशांत, विजय, अजय, दुर्गेश और प्रवेश ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए दोनों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो चंद्रभूषण बेहोश पड़ा था। आरोप है कि हमलावर उस समय भी उसकी पिटाई कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित जान बचाने के लिए भागे तो हमलावर पीछा करते हुए घर के अहाते में घुस गए और वहां भी पिटाई की। लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर एक आईफोन भी छीन ले गए थे, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें