फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रूट डायवर्जन में फंसी बसें, कई रूटों पर नहीं हुआ संचालन

Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में खड़ीं बसें। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज पर रूट डायवर्जन का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा। गोंडा डिपो की 133 बसों में से रविवार को 48 और सोमवार को 40 ही चल सकीं। दो दिन तक 85 बसों का संचालन प्रभावित रहा। इससे अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली और बहराइच रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ जाने के लिए गोंडा डिपो पहुंचे देवव्रत को काफी देर तक बस नहीं मिली। मजबूरी में उन्हें निजी साधन से लखनऊ जाना पड़ा। यात्री राजन ने बताया कि कजरी तीज पर रूट डायवर्जन के कारण बसों का संचालन प्रभावित होने से काफी दिक्कत हुई। कई लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा।
कजरी तीज पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शहर से लेकर प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। कई रूटों पर बसों का आवागमन प्रभावित होने के कारण उनका नियमित संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम जमीला खातून ने बताया कि कजरी तीज के कारण बसों के संचालन पर असर पड़ा है। मंगलवार से बसों का नियमित संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें