झंझरी। छपिया के नरैचा गांव में सोमवार सुबह सड़क पार करते समय डंपर की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें छपिया सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैचा गांव निवासी जवाहर की पत्नी तिलौता (65) सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। लौटते समय घर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गईं। मृतका के बेटे संजय ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि हादसे में महिला की मौत की जानकारी है। कार्रवाई कराई जा रही है। (संवाद)