फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लंबी रूटों पर बसें व लोकल पर बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है, वहीं लोकल रूटों पर फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि दिल्ली रूट पर पहले जहां दो दिनों में आठ बसें संचालित होती थीं, अब वहां 25 बसें चलाई जाएंगी। कानपुर के लिए 10 के स्थान पर 33 बसें और लखनऊ रूट पर 30 के बजाय 40 बसें संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त उपलब्ध बसों को स्थानीय रूटों पर लगाया जाएगा। जिन रूटों पर पहले एक फेरा होता था, वहां अब तीन-तीन फेरे लगाए जाएंगे, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लागू हुआ प्रोत्साहन ऑफर
होली पर अतिरिक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक बिना अवकाश कार्य करने वाले चालक-परिचालकों को 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1802877 तथा व्हाट्सएप नंबर 9415049606 जारी किया गया है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें