फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या के लिए हर 25 मिनट पर मिलेगी बस

Wed, 25 Mar 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चैत्र रामनवमी पर अयोध्या धाम के लिए हर 25 मिनट पर बस मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। इस बार श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनवमी तक कुल 55 बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों को इस तरह से संचालित किया जाएगा कि यात्रियों को हर 25 मिनट पर अयोध्या के लिए बस उपलब्ध हो सके। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और यात्रा सुगम हो सकेगी। बसों की साफ-सफाई, तकनीकी जांच और मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।
एआरएम कपिल देव ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है। विभाग की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही बस स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें