करनैलगंज/धानेपुर। कस्बे में बुधवार को प्रधानों व प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ विधायक अजय सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीईओ सुशील कुमार सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रामजीलाल मोदनवाल, विद्याभूषण द्विवेदी, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष गिरी, राजदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद सिंह, शेषराम बारी और बृजभूषण वर्मा ने दीप जलाकर किया। कंपोजिट विद्यालय माधवगंज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जिगना की छात्राओं ने देश के संविधान पर नाटक प्रस्तुत किया। बीईओ समय प्रकाश पाठक ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 मानदंडों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कुलदीप पाठक, अखिल सिंह, जोगेंद्र मोदनवाल, राजेश प्रताप मिश्र, परमजीव, राहुल वर्मा, आत्रेय मिश्र, शिवओम पाठक, शुभम सोनकर आदि मौजूद रहे।