फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जाम से छुटकारे के लिए डायवर्ट हुआ बसों का रूट

Sat, 28 Sep 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन के कारण आस पास के रूट पर लगने वाले जाम की परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके लिए परिवहन निगम, जिला प्रशासन व आरटीओ के स्तर से हुई संयुक्त पहल के तहत गैर डिपो से आने वाले रोडवेज की 300 से अधिक बसों के रूट में बदलाव किया गया है। शहर के गुरुनानक चौक, एलबीएस चौराहे समेत रोडवेज बस स्टेशन तिराहे को जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए नई व्यवस्था को लागू किए जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन पर निजी बसों व टैक्सियों के संचालन से हर दिन शहर के लोगों को घंटों जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। पूर्व में तात्कालिक मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए रोडवेज की बसों को परिसर में ही ही खड़ी करने का आदेश दिया था। इस पर अमल न हो पाने से बस स्टेशन के पास जाम की परेशानी लगातार कायम बनी है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट, एआरएम रोडवेज व पीटीओ ने तीन डग्गामार बसों व चार टैक्सियों को पकड़ा था। जिसे पीटीओ ने सीज कर दिया था। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सामने आया कि बस स्टेशन पर जाम की परेशानी डग्गामार वाहनों के कारण होती है। इसके अलावा गैर डिपो बलरामपुर, बहराइच, रुपईडीहा समेत अन्य डिपो की करीब 300 से अधिक बसें भी प्रतिदिन यहां आती हैं।
नई व्यवस्था के तहत बलरामपुर से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसें अब बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे से होते हुए मिश्रौलिया पुलिस चौकी चौराहे के रास्ते पेट्रोलियम डिपो के बगल से होते निकाली जाएगी। इसी रास्ते से बसों की वापसी भी होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज, अयोध्या, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ से बहराइच जाने वाली बसों को मिश्रौलिया ओवरब्रिज होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा होते हुए सरकुलर रोड से पुलिस चौकी के रास्ते निकाली जाएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी भी होगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज कपिलदेव ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए नई रूट व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत बसों के रूट में किए गए बदलाव से बस स्टेशन के कारण लगने वाले जाम की की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें