फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बस पलटी, सात छात्र घायल

Thu, 06 Aug 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बस को क्रेन की मदद से किया गया सीधा।
विज्ञापन
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित सत्यमेव जयते समारोह से लौट रही खिलाड़ियाें व छात्रों की बस बृहस्पतिवार शाम गोंडा-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात खिलाड़ी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गोंडा स्पोर्ट्स एकेडमी के 41 खिलाड़ी व छात्र समारोह में शामिल होने के लिए नंदिनी नगर महाविद्यालय गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी बस से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे नंदिनी नगर शूटिंग रेंज के पास बारिश के दौरान बस पलट गई। खिलाड़ियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर नवाबगंज पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में गोनार्द अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में कोतवाली नगर क्षेत्र के बनवरिया निवासी विकास यादव (18), कोतवाली देहात के कलंदरपुर निवासी सतीश मौर्य (22), कोईली जंगल निवासी शिवकुमार (22), लोढ़ियाघाटा निवासी शिवा सिंह (19), उमरीबेगमगंज के आदमपुर निवासी चंदन गुप्ता (17), कोतवाली नगर के माधवपुर चकत्ता निवासी अमरनाथ (17) और चेतपुर निवासी शनि सिंह (20) घायल हो गए।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सभी को हल्की चोटें आई थीं। खबर पाकर नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हाल जाना। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि हादसे में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई थीं। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें