फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरी बस, 20 जायरीन घायल

Tue, 01 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
खड्ड में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोंडा से विश्व प्रसिद्घ किछौछा जा रही जायरीन से भरी बस रविवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित एक खंभे से टकरा गई। बस के खंभे से टकराने और गड्ढे में चले जाने से उसमें सवार 20 जायरीन घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर पर 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी की हालत सामान्य बताई जाती है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिवारीजन अंबेडकरनगर पहुंच गए। 
विज्ञापन


इन दिनों महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा में सालाना उर्स चल रहा था। इसमें देेश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन भाग लेने आते हैं। इसी उर्स में भाग लेने के लिए रविवार देर रात गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनी गांव से जायरीन को लेकर बस किछौछा जा रही थी।

जब बस अंबेडकरनगर के बसखारी थाना अंतर्गत मसड मोहनपुर बाजार के निकट पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास करता, तब तक बस सड़क के किनारे स्थित विद्युत खंभे से टकरा गई। इसके बाद बस गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन


हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच एसओ बसखारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खिड़की का शीशा तोड़कर सभी जायरीन को बाहर निकाला। इसमें 20 जायरीन को चोटें आईं।

आनन-फानन में सभी को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां से 15 जायरीन की हालत गंभीर होने पन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सभी की हालत सामान्य बताई जाती है। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई होगी। इसी के चलते बस अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकराकर गड्ढे में चली गई।

घायलों की सूची
जुबेला (30) पत्नी यासीन, मोहम्मद असलम (12) पुत्र नसीब अली, सबरुलनिशा (36) पत्नी मोहम्मद आलम, नेहरुल निशा (55) पत्नी असगर अली, जेहबुलनिशा (42) पत्नी मोहम्मद नसीर, असमा  बानो (20) पत्नी मोहम्मद शब्बीर सभी निवासी धानेपुर गोंडा, साबिरा (25) पत्नी इस्माइल, रजिया बानो (22) पत्नी मोहम्मद सलीम, जरीना (40) पत्नी मोहम्मद अब्बास, रुखसाना (20) पत्नी मोहम्मद इसरार, मोहम्मद रियाज (18) पुत्र अलीजुबेर, मोहम्मद इकबाल (27) पुत्र मोहम्मद आशिक, रबिया खातून (17) पुत्री मोहम्मद शरीफ, निकहत (8) पुत्री मोहम्मद शरीफ व हैरकुलनिशा (40) पत्नी सूबेदार सभी निवासी मोतीगंज गोंडा शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें