फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच सौ रुपये से जमाया कारोबार

Mon, 23 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अचार दिखातीं मीरा तिवारी व पैकिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
डुमरियाडीह। कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलें भी रास्ता छोड़ देती हैं। इसकी मिसाल वजीरगंज के करनीपुर के बकचाही गांव की मीरा तिवारी हैं। कभी परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। महज 500 रुपये से अचार बनाने और बेचने का काम शुरू किया। इसी छोटे से प्रयास ने अब कारोबार का रूप ले लिया है। मीरा हर महीने करीब 50 हजार रुपये कमा रही हैं और गांव की 12 महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

मीरा बताती हैं कि उन्होंने पांच सौ रुपये जुटाकर अचार बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनके अचार की मांग बढ़ने लगी। पति दिनेश तिवारी ने भी हर कदम पर साथ दिया। कारोबार बढ़ा तो उन्होंने गांव की दूसरी महिलाओं को भी साथ जोड़ लिया।
आज मीरा आम, लहसुन, मिर्च, करौंदा, कटहल और मिक्स अचार के साथ आंवले का मुरब्बा, जैम और जूस तैयार करती हैं। जामुन और गन्ने का सिरका भी बनाती हैं। अपने काम को विस्तार देने के लिए उन्होंने गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह बनाया। इसके माध्यम से वह आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

मीरा ने बताया कि पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में उन्होंने दुकान लगाई थी। वहां उनके उत्पादों की अच्छी मांग रही और करीब डेढ़ लाख रुपये की बिक्री हुई। अब उनके उत्पाद अरगा शक्ति कैफे और रिलायंस मार्ट में भी उपलब्ध हैं।
एडीओ आईएसबी पूनम शर्मा ने बताया कि मीरा तिवारी मेहनती और सकारात्मक सोच रखने वाली महिला हैं। विभाग की ओर से उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। मीरा का प्रयास ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।

अचार दिखातीं मीरा तिवारी व पैकिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें