फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज

Sun, 25 Oct 2015 10:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 अक्तूबर को बीएसए दफ्तर में होगी। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक दिवसीय काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह के मुताबिक जिले के बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, द्विवर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी बीटीसी प्रशिक्षण एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर तैनाती के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।

26 अक्तूबर को बीएसए दफ्तर में 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को समस्त मूल शैक्षिक अभिलेखों, निवास, आय, जाति प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन के पंजीकरण व फीस जमा करने के साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। काउंसलिंग की जिम्मेदारी शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रथम चक्र में बलरामपुर जनपद के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। उसके बाद रिक्त पदों का विवरण जनपदों के एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य जनपदों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग छह नवम्बर को कराई जाएगी। जिले में निर्धारित सीटों के प्रति काउंसलिंग में सहायक अध्यापक पद के लिए अर्हता की जांच में सही पाए जाने पर प्राथमिक स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें