फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 25 Oct 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुत्व कोई जाति व पंथ नहीं, अपितु एक जीवन पद्धति है, जिसमें सभी के कल्याण की भावना निहित है। यह विचार संघ के प्रांत प्रचारक संजय ने सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव में चल रहे प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के छठे दिन रविवार को स्वयं सेवकों के मध्य व्यक्त किए। 20 अक्टूबर से चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग में जिले से 52 स्वयं सेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिन्हें जिला शारीरिक प्रमुख अवनि कुमार के कुशल निर्देशन में जूडो, दंड, योग, खेल, आसन के साथ प्रत्यक्ष शाखा लगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्ग का संयोजन जिला प्रचारक तुलसी राम, जिला बौद्धिक प्रमुख तथा वर्ग कार्यवाह स्वामीनाथ द्विवेदी के मार्ग दर्शन में किया गया है।

वर्ग के मुख्य शिक्षक की जिम्मेदारी अनुपम उपाध्याय को सौंपी गई है। वर्ग के छठे दिन प्रशिक्षण ले रहे स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन करते हुए संघ के प्रांत प्रचारक संजय ने कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है।

हिंदू कोई जाति, पंथ नहीं अपितु जीवन शैली है। संघ सारे समाज को ही नहीं अपितु विश्व को हिंदू जीवन पद्धति के अनुसार जीने की कला सिखाता है।

विभाग प्रचारक दीपक कुमार ने बताया कि संघ द्वारा समय-समय पर संस्कार युक्त, अनुशासनबद्ध, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक दृष्टि से सशक्त योग्य कार्यकर्ता का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन


वर्ग में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक तुलसीराम, वर्ग बौद्धिक प्रमुख उमानाथ, वर्ग शारीरिक प्रमुख शशि कुमार दूबे, जगदीश्वर, ओम प्रकाश, उमेश आदि कार्यकर्ता स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जो आगे चलकर राष्ट्र के प्रहरी बनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें