फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ता की हत्या में नामजद सगा भाई गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के दत्तनगर सुदईपुरवा गांव में पीड़ित परिजनों से बात करते सपा नेता दि​ग्विजय सिंह। घर क
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। भूमि विवाद में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व अवध बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या के मामले में नामजद चौथे आरोपी अरुण कुमार मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक के सगे भाई अरुण कुमार मिश्र को मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अरुण बहराइच के जरवल रोड स्थित ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर तैनात है और मृतक सुभाष के चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन

दत्तनगर क्षेत्र के पूरे सुदई पुरवा गांव में रविवार को जमीन के विवाद में अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर हरिशरण मिश्र, रामकेवल मिश्र, संतोष कुमार मिश्र और अरुण कुमार मिश्र के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने रविवार रात ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अरुण की तलाश जारी थी। मंगलवार को अरुण की गिरफ्तारी के साथ ही सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच में जुटी है। बुधवार को इस मामले को लेकर वकीलों की बैठक होने वाली है। इसमें रणनीति तय की जाएगी।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या के मामले में चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विवेचना चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतक के घर पर संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है। कैसरगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शेष चौरसिया, मन्नू दुबे, रोहित पांडेय, खुशबू तिवारी, अनमोल पांडेय, द्वारिका सिंह, विकास, विवेक चौरसिया व राहुल पासवान ने मंगलवार को परिजनों से मिलने के साथ ही पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा व मुआवजे की मांग की। दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के घरों पर ताले लटके हैं। महिलाएं और बच्चे घर छोड़ चुके हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल हो रही है। मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

करनैलगंज के दत्तनगर सुदईपुरवा गांव में पीड़ित परिजनों से बात करते सपा नेता दिग्विजय सिंह। घर क

करनैलगंज के दत्तनगर सुदईपुरवा गांव में पीड़ित परिजनों से बात करते सपा नेता दिग्विजय सिंह। घर क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें