फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गाजियाबाद से 700 किमी स्केटिंग कर नंदिनी नगर पहुंचे भाई-बहन

Tue, 06 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नंदिनीनगर में आयोजित राष्ट्र कथा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से स्केटिंग करके आए युग और नंद
विज्ञापन
गोंडा। आठ दिन में करीब 700 किमी स्केटिंग करके गाजियाबाद से नंदिनी नगर पहुंचे युग नागर (11) और नंदिनी नागर (9) को सोमवार को सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सम्मानित किया। सगे भाई-बहन ने 29 दिसंबर को गाजियाबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन


युग ने बताया कि उन्होंने ऋतेश्वर जी महाराज के जन्मदिन पर विश्व रिकॉर्ड बनाने का संकल्प लिया था, जो अब पूरा हो गया। मंच पर पहुंचकर भाई-बहन ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कक्षा छह के छात्र युग ने बताया कि वह और कक्षा पांच में पढ़ने वाली उनकी बहन नंदिनी एक वर्ष से नियमित रूप से स्केटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। इसी अभ्यास के बल पर उन्होंने यह चुनौतीपूर्ण स्केटिंग यात्रा पूरी की।

ऋतेश्वर जी महाराज ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह यात्रा आने वाले समय में केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्कार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सनातन चेतना का उदाहरण बनेगी। इससे पूर्व शिवरात्रि पर दोनों भाई-बहन ने हरिद्वार से गाजियाबाद तक कांवड़ में जल लाकर इंफ्लुएंसर बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें