फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर टूटा, श्रावस्ती की बिजली ठप

Sat, 21 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
विज्ञापन
शुक्रवार की रात आई तेज आंधी व पानी से जहां बलरामपुर जिले में देहात कोतवाली के ठीक बगल से होकर श्रावस्ती जाने वाली 132 केवी लाइन का टॉवर टूट कर गिर गया, तो वहीं गोंडा में दर्शननगर फैजाबाद से आने वाली 132 केवी व बस्ती से आने वाली 220 केवी लाइन के डिस्क पंचर हो जाने से दोनों लाइनों की बिजली घंटों बंद रहीं। जिसका फाल्ट शनिवार सुबह ठीक किया गया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान सुल्तानपुर से सोहावल के रास्ते गोंडा आने वाली 220 केवी लाइन में  खराबी नहीं आई, जिससे मंडल में एकमात्र श्रावस्ती जिले को छोड़ कहीं की भी बिजली बाधित नहीं हुई। बहराइच के पारेषण खंड विभाग एक्सईएन आरके चौधरी का कहना है कि आंधी से भिनगा जाने वाली लाइन का टॉवर टूट जाने से भिनगा हेड क्टवार्टर समेत कई इलाकों की बिजली बंद चल रही है।

शुक्रवार की रात आई आंधी व पानी से बिजली की हाईटेंशन लाइन को मंडल के चार जिलों में काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान बलरामपुर से भिनगा जाने वाली 132 केवी लाइन को हुआ है, जिसका लोकेशन नंबर 129 पर लगा बिजली का टॉवर उखड़ गया।
विज्ञापन


इससे भिनगा हेडक्वार्टर सहित पूरे श्रावस्ती जिले की बिजली अनिश्चितकालीन समय के लिए गुल हो गई है। बहराइच के पारेषण खंड विभाग एक्सईएन आरके चौधरी के मुताबिक बलरामपुर में भिनगा 132 केवी लाइन का टॉवर टूट जाने से भिनगा, इकौना व परसौरा की बिजली रात से ही बंद चल रही है। 

वहीं, आंधी-पानी से गोंडा आने वाली दर्शननगर फैजाबाद की 132 केवी लाइन के साथ ही बस्ती के रास्ते गोंडा आने वाली 220 केवी लाइन की डिस्क दो जगहों पर पंचर हो गई थी, जिसका फाल्ट शनिवार की सुबह ठीक किया गया।
विज्ञापन


गोंडा में पारेषण खंड विभाग के एक्सईएन सीपी पांडेय ने बताया कि गोंडा में हाईटेंशन की दो लाइनें डिस्क पंचर से रात में ब्रेकडाउन में आ गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें