फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के बृजभूषण

Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सोशल मीडिया पर प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर चल रही पोस्ट पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को बड़ा बयान दिया। अपने फेसबुक पेज पर जारी संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रकथा को जो जिस तरह से देखेगा, उसे वह मिलेगा। उन्होंने क्षत्रियों के बड़े नेता राजा भैया या बृजभूषण? को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट पर हैरानी जताई। कहा कि अगर किसी को इतिहास जानना हो तो राजा भैया के पिता महाराजा उदय सिंह का इतिहास समझना जरूरी है।
विज्ञापन

बृजभूषण ने कहा कि महाराजा उदय सिंह संघर्ष के प्रतीक हैं। हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। राजा भैया उम्र के नाते मेरे छोटे भाई हैं और मेरे बच्चों के दोस्त हैं। जो बड़ा-छोटा जानना चाहते हैं, वह राजा भैया के पिता से मिलकर इतिहास जान सकते हैं। कहा कि राष्ट्रकथा जोड़ने के लिए थी, तोड़ने के लिए नहीं। पूर्व सांसद ने कहा कि किसी के बारे में इस तरह की टिप्पणी न करें। सोशल मीडिया पर झगड़ा कराने का काम न करें। उसका दुरुपयोग न करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें