फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगा ओवर ब्रिज, नहीं होगी अवैध पार्किंग

Thu, 31 Dec 2015 10:48 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव जीवन आशावादी होता है। मनुष्य उम्मीदों के सहारे ही भविष्य का निर्माण करता है। खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ वर्ष 2015 गुजर गया। उम्मीदों की मुराद के लिए नववर्ष 2016 का आगमन हो रहा है।
विज्ञापन


नए साल में जाम से जूझ रहे बलरामपुर नगर में झारखंडी रेल क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, नगर में सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग पर रोक, ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तथा पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई कॉलेजों को निमार्ण वर्ष 2016 में पूरा होने की उम्मीद है।

असिंचित इलाकों में किसानों की सिंचाई के लिए शुरू की गई राप्ती नहर परियोजना की नहरों में पानी भरने की खुशी नए साल में लोगों को सुखद अनुभूति का एहसाल दिलाएगी।
विज्ञापन


बुनियादी सुविधाओं को अपने मुकाम तक बढ़ने की उम्मीद लोगों ने पाल रखी है। उम्मीदों के सहारे नववर्ष के आगमन से लोग उत्साहित हैं।

प्रशासन ने भी नए साल में अपनी प्राथमिकताओं का नया खाका तैयार किया है। नववर्ष में पूरी होने वाली उम्मीदों पर पेश है लालजी सिंह की रिपोर्ट-

जिले को देवीपाटन मंडल गोंडा होते हुए प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाली सीसी सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में टू लेन किया जाएगा।

42 किमी की सड़क में इतने गढ्ढे हैं कि यह दूरी तय करने में वाहनो को दो से ढाई घंटे तक का समय लगता है। बीते दिनों श्रावस्ती पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोंडा-बलरामपुर सड़क सीसी रोड बनवाने की घोषणा एक बार फिर से की है।

नगर के झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आने व जाने के समय लगने वाले जाम से लोगों को वर्ष 2016 में छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ गई ।

व्यापारियों, वकीलों व नगरवासियों की ओवरब्रिज बनवाने की लगातार की जा रही मांग के चलते रेलवे विभाग ने इसके निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। लोगों की लगातार मांग को रेलवे ने संज्ञान में लेकर जाम की समस्या का समाधान ढूंढना शुरू कर दिया।

बलरामपुर नगर में सड़कों के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग अब वाहन स्वामी नहीं कर सकेंगे। इस समस्या का निदान यातायात पुलिस ने शुरू कर दिया है।

यातायात प्रभारी रवीन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने के लिए क्रेन मिल गई है। यातायात विभाग ने नो पार्किंग जोन का चिह्नीकरण भी शुरू कर दिया है तथा लोगों को व्यस्त सड़कों के किनारे तथा नो पार्किंग जोन में वाहनों की अवैध पार्किंग न किए जाने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को अब यातायात पुलिस क्रेन से उठा लेगी और वाहन स्वामी से शमन शुल्क तथा क्रेन का शुल्क भी वसूलेगी।

जिले में परसा पलईडीह में बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण वर्ष 2016 में पूर्ण हो जाएगा। इस साल कॉलेज में तकनीकी कक्षाओं का संचालन शुरू होने की पूरी संभावना है। कटरा शंकरनगर तथा उतरौला में बन रहे आईटीआई शिक्षण संस्थानों का निर्माण भी वर्ष 2016 में पूरा हो जाएगा।

जिले के गंभीर मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं भागना पड़ेगा। राज्य सरकार ने जिले में ट्रॉमा सेंटर निर्माण की स्वीकृत प्रदान कर दी है। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए जमीन की तलाश भी करीब करीब पूरी हो गई है। वर्ष 2016 में इस संस्थान का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें