फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईटेंशन लाइन हटाने पर मंथन तेज, डीएम ने मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पोर्टरगंज के पथवलिया में जर्जर हाईटेंशन लाइन गिरने से पत्रकार रंजीत तिवारी (30) की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। अब जिले में खतरनाक हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए मंथन तेज हो गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव और अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय ने डीएम को जर्जर लाइनों की स्थिति से अवगत कराया है। इस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइन शिफ्टिंग का प्रस्ताव मांगा है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। प्रस्ताव मंजूर होते ही खतरनाक हाईटेंशन लाइन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

हादसे के बाद दहशत में ग्रामीण
हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इटियाथोक के नंदलालपुरवा निवासी खैरुलनिशा ने मुख्य अभियंता से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस लाइन की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रियल जांच में तेजी, जल्द दर्ज होंगे बयान
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि चार सदस्यीय जांच कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पीड़ित परिवार और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट तय समयसीमा के भीतर तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें