फोटो-17 गोंडा में मृतक महिला के टीकाकरण का मैसेज। -संवाद
- फोटो : GONDA
टीकाकरण के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने इतनी तेजी दिखाई कि तीन महीने पहले मर चुकी महिला को कोरोनारोधी टीका का बूस्टर डोज लगाकर उसके बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया। बेटे ने मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करके सरकार को धन्यवाद दिया।
शहर के कृष्णानंद मिश्र ने बताया कि उसकी माता करुपति की मौत 30 मई को हो गई थी। करीब तीन माह बाद दो सितंबर को उनके मोबाइल पर मृतक मां को कोरोनारोधी टीका का बूस्टर डोज लगाए जाने का मैसेज आया। पहले भी कई अन्य लोगों के मोबाइल पर बिना टीका लगे मैसेज आने का मामला सामने आ चुका है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि भूल वश लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज चला गया होगा। गलत मैसेज जाने के मामले की जांच करवाई जाएगी।