फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस वैन को बचाने में पलटी बोलेरो, दो बराती जख्मी

Tue, 02 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में कचहरी रोड पर सिंचाई विभाग के सामने सोमवार सुबह पुलिस वैन को बचाने में एलबीएस कॉलेज की ओर जा रही बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार दो बराती जख्मी हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या के खजुराहट बीकापुर निवासी विपुल सिंह ने बताया कि वह रविवार को बोलेरो से शहर के पंतनगर में बरात में गए थे। यहां से सोमवार सुबह करीब 7:30 बोलरो से वह वापस घर लौट रहे थे। तभी कचहरी रोड पर सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने से आ रही पुलिस वैन को चालक ने सिंचाई विभाग के गेट के सामने अचानक मोड़ दिया। वैन को बचाने के चक्कर में बोलरो पलट गई। हादसे में विपुल और उसके गांव के ही रहने वाले संदीप घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें