फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑटो में बोलेरो की टक्कर, महिला व मासूम की मौत, छह बच्चे घायल

Mon, 31 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सन्नो व रियाज की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। चचरी-शाहपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिला और डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इसके साथ ही छह बच्चे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शाहपुर धनावा निवासी रियाज अली ने करनैलगंज की नई बस्ती सकरौरा निवासी रिश्तेदार खैरुलनिशा की बेटी की शादी में जाने के लिए ऑटो बुक किया था। सोमवार को परिवार के लोग ऑटो से करनैलगंज जा रहे थे। बरगदी और चचरी के बीच पारा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से ऑटो की टक्कर हो गई।
हादसे में सन्नो (30), उनकी बेटी जीनत (8), मीना (5), हिना (5) व बेटा शाहिद (10) और जेठ हुसैन का बेटा रियाज (डेढ़ वर्ष), सिराज (12) और फिजा (8) घायल हो गई। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सन्नो व रियाज को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीछा कर चालक को पकड़ा
हादसे के बाद बोलेरो लेकर भाग रहे चालक का पुलिस ने पीछा किया और चचरी में पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ लिया। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि आरोपी चालक हिरासत में है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सीएचसी में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घायलों को जब सीएचसी करनैलगंज लाया गया तो वहां चीख-पुकार मच गई। परिजन अपनों की हालत देखकर बदहवास हो गए। घायल बच्चों के इलाज के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम जुट गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छह बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सन्नो व रियाज की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

सन्नो व रियाज की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें