फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क किनारे पड़ी मिली वृद्धा की लाश, नाक से सोने का आभूषण गायब; घरवाले बोले- हत्या की गई

Mon, 06 Oct 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में एक वृद्धा की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। उसके नाक से सोने का आभूषण गायब मिला है। खबर पाकर पहुंचे घरवालों ने कहा कि हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में सोमवार को वृद्धा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के नचनी बजरंग नगर की है। यहां की निवासी रामप्यारी (65) की मौत हुई है। बताया गया कि सोमवार की तड़के करीब 3:30 बजे रामप्यारी शौच के लिए करनैलगंज–परसपुर मार्ग की ओर गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह सड़क किनारे पड़ी मिलीं। घरवाले आनन-फानन उन्हें लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मृतका के पुत्र सदानंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी मां की नाक से सोने का आभूषण (सुराही) गायब है। उनकी हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें