फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सांसद करण भूषण के घर के सामने तालाब में मिला मजदूर का शव, तीन दिन से लापता था

Fri, 27 Feb 2026 07:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में सांसद करण भूषण के घर के सामने तालाब में मजदूर का शव मिला। वह तीन दिन पहले गांव में ही शादी में गया था। उसी दिन से लापता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
झगरू की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह के विश्नोहरपुर स्थित आवास के सामने तालाब में शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी झगरू के रूप में हुई है। वह तीन दिन से लापता था।

विज्ञापन


मृतक के पिता दरबारी ने बताया कि झगरू मजदूरी करता था। काम के सिलसिले में अक्सर दो-तीन दिन घर से बाहर रहता था। 24 फरवरी की रात वह गांव में ही शादी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह काम पर चला गया होगा। 

बृहस्पतिवार को बहन सावित्री मायके पहुंची तो खोजबीन तेज की गई। रिश्तेदारों से पूछताछ में भी कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह तालाब में शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

परिवार में मचा कोहराम

दरबारी के दो बेटों में झगरू बड़ा था। छोटा बेटा मंगरू बिहार के गया में मजदूरी करता है। झगरू की मां का निधन हो चुका है। झगरू अविवाहित था। उसकी मौत से पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें