फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अलवर में फंदे से लटका मिला गोंडा के इंजीनियर का शव

Tue, 24 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दीपक मौर्य फाइल फोटो
विज्ञापन
मसकनवा। राजस्थान के अलवर जिले में नौकरी कर रहे छपिया के बीरापुर मौर्यडीह निवासी इंजीनियर दीपक मौर्य (23) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह अलवर के टपूकड़ा थाना क्षेत्र स्थित होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार सुबह घटना की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। सोमवार दोपहर मीरापुल के पास बिसुही नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, दीपक इंजीनियरिंग करने के बाद अलवर में नौकरी कर रहे थे। 20 नवंबर को ड्यूटी करने के बाद वह रात करीब दो बजे कमरे पर लौटे थे। साथ में रहने वाले सहकर्मी के मुताबिक, खाना खाने के बाद दीपक सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनका शव कमरे की छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के लिए दीपक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पिता गंगाराम, ग्राम प्रशासक अनिल वर्मा और गांव के श्रवण राजस्थान रवाना हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सोमवार भोर गांव पहुंचे। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दीपक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता गंगाराम मौर्य (52) बीमार रहते हैं। मां गीता देवी (50) भी हृदयरोग से पीड़ित हैं। परिवार के पास महज एक बीघा खेती है। दीपक की एक छोटी बहन सीमा है। दीपक पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें