झंझरी/गोंडा। स्टेशन रोड पर इंजीनियरिंग कॉलोनी में तालाब के पास शनिवार सुबह रेलकर्मी अमरजीत निषाद (30) का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उनके पास मिले आधार कार्ड व पहचान पत्र से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
गोरखपुर के जंगल डुमरिया गुलहरिया निवासी राम नगीना ने बताया कि उनके छोटे भाई अमरजीत गोंडा के लोको शेड में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे। पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही अमरजीत की पत्नी बेटे को लेकर बिहार के छपरा स्थित मायके चली गई थीं। तभी से अमरजीत परेशान रहते थे।
अमरजीत कई बार पत्नी को समझाकर वापस लाए, लेकिन वह कुछ ही दिन में मायके लौट जाती थीं। राम नगीना ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने बहनोई भोला निवासी परसौना गुलहरिया के साथ गोंडा के लिए निकल पड़े हैं। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सहकर्मियों से पता चला है कि अमरजीत को नशे की लत थी।
परिवार में मचा कोहराम
अमरजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई राम नगीना व छोटे इंदल हैं। पांच बहनें भी हैं। पांचों अविवाहित हैं। माता-पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। अमरजीत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।