फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 17 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। टिकरी जंगल में मंगलवार को 24 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घर से साड़ी पहनकर निकली महिला का शव कुर्ती-सलवार में मिलने और उसकी साड़ी कुछ दूरी पर पॉलिथीन में रखी मिलने से मामला रहस्यमय हो गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। वर्तमान में वह मायके में रह रही थी। पिता के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बेटी दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। उस समय उसने काले रंग की साड़ी पहन रखी थी। कुछ देर बाद जंगल में आने-जाने वाले रास्ते से करीब 50 मीटर अंदर एक पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। शव से कुछ दूरी पर पॉलिथीन में उसकी साड़ी रखी मिली।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान शोभाराम ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी पहुंचे तो शव की स्थिति और कपड़ों में बदलाव देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है।


मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर पॉलिथीन में रखी दो साड़ियां, सलवार-सूट, मोबाइल फोन, चार्जर और ब्लूटूथ डिवाइस को कब्जे में लिया है। टीम ने मोबाइल, चार्जर, ब्लूटूथ और पॉलिथीन से फिंगरप्रिंट के नमूने भी लिए हैं। जब्त सामान की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें