फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने घर-घर जाएंगे बीएलओ

Mon, 12 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि छूटे पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाकर सूची में नाम जुड़वाया जाएगा। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन कर सूची को अपडेट किया जाएगा। सूची राजनीतिक दलों से भी साझा की जाएगी। डीएम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने नागरिकों से अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का मतदाता सूची में नाम देखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें