बालपुर (गोंडा)। बालपुर प्राथमिक विद्यालय में द ब्लड डोनर सेवा समिति की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिता मिश्रा, अधिवक्ता बंटी श्रीवास्तव, शिक्षक अजय पाठक, धर्मपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकित शुक्ला, दिलीप जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भानु कोहली ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करना है।
संगठन द्वारा हर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी। संयोजक व छात्रनेता अविनाश सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन हमारे संगठन द्वारा पहली बार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उपाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और संस्थापक सलमान राईनी ने कहा कि हमारी कोशिश यह है कि ब्लड बैंक में कभी भी खून की कमी न हो। इसके लिए आज कई युवाओं ने रक्तदान किया।