गोंडा। जिले में पूर्ति विभाग के तहत कार्यरत ब्लॉक इंजीनियरों के स्थानांतरण को लेकर असंतोष है। बृहस्पतिवार को इंजीनियरों ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र देकर पूर्व तैनाती वाले ब्लॉकों में ही काम करने की मांग की है।
मनीष कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉक इंजीनियर मार्च 2024 में विकास वेंचर कंपनी के तहत उचित दर विक्रेताओं की ई पॉस मशीनों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान करने के लिए मूल विकासखंड में तैनात हुए थे। अब अचानक अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरण करने से काम प्रभावित हो रहा है।
नए आवंटित ब्लॉकों की दूरी उनके निवास से 30 से 40 किलोमीटर तक है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की। इस दौरान शनि, जितेंद्र, अरुण सहित अन्य रहे।