फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: 11 जनवरी को बूथों पर वाचन करेंगे बीएलओ

Wed, 07 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की कच्ची मतदाता सूची का 11 जनवरी को बीएलओ बूथ स्तर पर वाचन करेंगे। इस दौरान लोगों को अपने नाम की जानकारी हो सकेगी। मगर ऑनलाइन सूची उपलब्ध होने के बाद मतदाताओं ने नाम देखा तो वह खुशी से चहक उठे। कई बूथों पर बीएलओ व ग्राम प्रधान सूची के लिए इंतजार करते रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के सातों विधानसभा की विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची जारी कर दी गई। छूटे मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म-6, मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। ऐसे में मतदाताओं का सूची में नाम है या नहीं उन्हें फॉर्म भरने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए मतदाता अपने-अपने बूथ पर पहुंचे। मगर कहीं बीएलओ मौजूद नहीं रहे तो बीएलओ ने सूची उपलब्ध न होने की बात कही है।
हालांकि प्रकाशन के बाद मतदाता सूची ऑनलाइन अपलोड कर दी गई। ऐसे में सूची डाउनलोड किया। इसके बाद अपना नाम देखा तो उनके चेहरे पर रौनक नजर आई। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि मतदाता सूची सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई। 11 जनवरी को बीएलओ बूथ पर मतदाताओं के सामने सूची का वाचन करेंगे। इसके साथ ही दावे व आपत्तियां लेकर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



इनमें से देना होगा कोई एक दस्तावेज
अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर से मैपिंग न होने की स्थिति में मतदाताओं को जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, दसवीं या किसी कॉलेज का शैक्षणिक दस्तावेज, परिवार रजिस्टर नकल, जमीन या मकान के दस्तावेज, एक जुलाई 1987 से पहले सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र या प्रमाणपत्र जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी, सरकारी नौकरी का पहचान पत्र या पेंशन का कागज, वन अधिकार प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां उपलब्ध हो) आदि में से कोई एक दस्तावेज की जरूरत होगी।
विज्ञापन



इतने मतदाताओं के नाम कटे...
विधानसभा- कटा नाम
मेहनौन-63000

गोंडा-100562
कटरा बाजार-61439

करनैलगंज-56629
तरबगंज-61819

मनकापुर-63114
गौरा-63074
(आंकड़ा स्रोत- निर्वाचन कार्यालय)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें