ग्रामीणों ने बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव के तमाम लोगों का नाम ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट से नाम ही गायब है। ग्रामीणों ने सदर एसडीएम से मामले की शिकायत कर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराए जाने की मांग की है।
सदर ब्लॉक के ग्राम पयागपुर ढोढ़री निवासी हीरालाल मौर्य, अंगद, हरिलाल, ननके, शिवनेरश, बच्चाराम व विजय कुमार आदि ने शनिवार को सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि पंचायत चुनाव-2015 के पुनरीक्षत वोटर लिस्ट बनाने का काम गत एक जून से चल रहा है।
डीएम ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर वोटर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया था। पयागपुर ढोढ़री गांव में तैनात बीएलओ अभी तक गांव में नहीं गए हैं। गांव का कोई भी आदमी बीएलओ को नहीं पहचानता है। हम लोगों का नाम भी अभी तक नई वोटर लिस्ट में दर्ज करने के लिए नहीं लिया गया है।
इन लोगों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।