फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा जिलामंत्री पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नौकरी से हटाए जाने से नाराज चालक ने भाजपा की जिला मंत्री को फोन पर गाली-गलौज करते हुए तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालवीय नगर निवासी भाजपा जिला मंत्री श्रीमती अनुराग सिंह उर्फ सोनी सिंह ने तहरीर में बताया कि कार चलाने के लिए सुल्तान को चालक के तौर पर रखा था। आरोप है कि चालक गलत तरीके से पैसे लेने की कोशिश करता था, जिस पर उसे काम से हटा दिया था।
पीड़िता के अनुसार हटाए जाने से नाराज होकर आरोपी ने 13 और 14 मार्च की रात मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज की। आरोप है कि उसने तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पोर्टरगंज निवासी आरोपी सुल्तान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें