फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा लगाएंगे भाजपाई, परिवार संग लेेगें सेल्फी

विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ता हर घर पर तिरंगा लगाकर परिवार के साथ सेल्फी लेंगे। आगामी नौ व दस अगस्त को तिरंगा यात्रा व बाइक रैली निकाली जाएगी। 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी अवनीश सिंह रहे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
आगामी नौ व दस अगस्त को जिले के सभी 452 सेक्टरों में पदयात्रा व बाइक रैली निकाली जाएगी। 11 अगस्त को आजादी के नायकों की प्रतिमाओं का साफ-सफाई की जाएगी। दलित बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता हर घर पर तिरंगा लगाएंगे। परिवार के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। बैठक में तरबगंज विधायक प्रेम नारायन पांडेय, विधायक अजय सिंह, राकेश तिवारी, राघवेंद्र ओझा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें