विधान सभा चुनाव 2017 की चुनावी हलचल शनिवार शाम मतगणना के बाद समाप्त हो गई। जिले की चारो सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से भाजपा के पलटूराम, तुलसीपुर सीट से भाजपा के कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला सीट से भाजपा के राम प्रताप वर्मा तथा गैसड़ी सीट से भाजपा के शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू सिंह ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।
विगत 2012 के चुनाव में चारो सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। गैसड़ी से चुनाव लड़ रहे सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जन्तु उद्यान राज्य मंत्री डा. एसपी यादव तीसरे नंबर पर रहे। यहां से चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी डा. अनुराग यादव ने 27652 वोट पाकर अपनी मजबूत स्थिति का एहसास कराया है। बसपा भी कोई करिश्मा नहीं कर सकी। विधान सभावार चुनाव परिणाम निम्न है।