पसका (गोंडा)। उमरी बेगमगंज के बक्सैला गांव निवासी तारकेश्वर तिवारी (48) रविवार को आटा चक्की के पट्टे में फंसकर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह भाजपा के गोपालग्राम मंडल के महामंत्री थे।
परिजनों के अनुसार, रविवार को तारकेश्वर अपने घर के पास आटा चक्की में पिसाई कर रहे थे। तभी अचानक उनका कपड़ा मशीन के पट्टे में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
तारकेश्वर तिवारी के आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। विधायक अजय सिंह, राजेश तिवारी, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, ऋचा पांडेय, मनोज पांडेय, देवनाथ सविता, वंशबहादुर सिंह, राजू, प्रदीप तिवारी, बृजेश सिंह, अजीत आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है। (संवाद)