तरबगंज। सीबीएन मार्ग पर सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से मौत हो गई। सेझिया बालू निवासी बतिसिया (100) सोमवार सुबह गांव के पास किराने की दुकान से सामान लेने के लिए निकली थीं। वह सड़क पार कर रही थीं। तभी तरबगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तरबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बतिसिया के तीन बेटे लक्ष्मण, हिरावन व ननकऊ हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसा करने वाला व्यक्ति बुलेट मौके पर छोड़कर भाग गया। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)