फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों से गुस्सा... भडीरा में भी न घुस पाएंगे भाजपा के सांसद और विधायक

विज्ञापन
अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के ग्राम भडीरा में सर्वसमाज की पंचायत में मौजूद महिलाएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों को लेकर लोगों का गुस्सा अब अपने यहां के भाजपा से विधायक और सांसदाें पर निकलने लगा है। हिरनोटी गांव के बाद मंगलवार को भडीरा गांव में भी हुई सर्वसमाज की पंचायत में एलान किया गया कि भाजपा के विधायक और सांसद को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। भडीरा की पंचायत में खासतौर पर महिलाओं ने भी शामिल होकर सांसद-विधायकों के खिलाफ अपनी आवाज मुखर की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि इसलिए चुने थे कि वह सरकार तक हमारी बात पहुंचा सकें। इसके विपरीत किसानों के मौत के फरमान वाले तीनों कृषि कानूनों को बनाने में उन्होंने सरकार का साथ दिया। ऐसे जनप्रतिनिधियों का हमें कोई लाभ नहीं है। पंचायत में रामकटोरी, मुन्नी देवी, ओमवती देवी, रामश्री, प्रकाशी देवी, उर्मिला देवी, रामकला, रामवती, किरन देवी, राकेश देवी, विजेंद्री देवी, गंगा देवी, मिश्रीलाल, खजान सिंह, धर्मवीर सिंह, गिर्राज सिंह, दिनेश गौतम, भूपेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, पूरन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें