गोंडा में तरबगंज से भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के गोंडा में तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के पुत्र विनोद कुमार पांडेय की तहरीर पर तरबगंज थाना पुलिस ने सुनील सिंह निवासी बेलसर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सुनील सिंह ने विधायक को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। एक हजार गोलियां चलाने की बात कही। आरोप है कि सुनील ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विधायक की रेकी करके उनकी गाड़ाबंदी की जा रही है। इस योजना में आठ से 10 लोग शामिल हैं।
तहरीर में कहा गया है कि धमकी के कारण विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ तरबगंज श्रीधर पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।