फोटो-27-गोंडा के गौरा विधान सभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत कर?
- फोटो : GONDA
मसकनवां/बभनान (गोंडा)। भारतीय जनता पार्टी की चिंतन सभा में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जिन्ना के मुद्दे को हवा देते हुए सपा पर तंज कसा। कहा कि जिन्ना खुद तो चले गए पर जड़ यही छोड़ गए हैं। इसी कारण आज भी उनके अनुयायी देश में नारा लगाते हैं कि अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। वोट की ताकत से ही ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सकता है।
मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कालेज प्रांगण में गुरुवार को आयोजित चिंतन सभा में कैसरगंज सांसद ने कांग्रेस को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि देश पर सबसे लंबे तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही देश की जमीन पाक व चीन के कब्जे में फंसी है। उन्होंने जिले को भगवान राम की कर्मभूमि के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, नाना जी देशमुख, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की बताते हुए गौरा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा को पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत भी दी। कहा की देश आजाद होने के बाद 565 बडे़ राजा थे। जिनमे 564 राजाओं का भारत में विलय कराने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया था। केवल एक रियासत जम्मू कश्मीर को देश में मिलाने का कार्य पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पास था। जो अधूरा ही रहा। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनने के बाद राम मंदिर निर्माण व जम्मू कश्मीर की समस्या का समाधान हुआ।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस की गलत और ढुलमुल नीति के चलते भारत की एक लाख 24 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन आज भी पाकिस्तान व चीन के कब्जे में है। जम्मू कश्मीर से तमिलनाडु तक वंशवादी पार्टियों की भरमार है।