फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों ने देश को कंगाल बना दिया: रवि वर्मा 19-19-11

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चंद्रशेखर शुक्ल श्यामराजी महाविद्यालय धानेपुर में सोमवार को सपा के मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने भाजपा सरकारों पर देश को कंगाल बनाने समेत कई गंभीर आरोप मढ़े।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने का आह्वान करते हुए राजनीतिक टिप्स दिए। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश को कंगाल बना दिया है।
देश 168 लाख करोड़ का कर्जदार हो गया है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए या तो विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया जाता है या पुलिस का दुरुपयोग कर एनकाउंटर करा दिया जाता है।
विज्ञापन

विकास दूबे की हत्या राजनीतिक है। लोगों में भय पैदा करने के लिए कोरोना को हवाई अड्डों से निकलकर गांवों में पहुंचा दिया गया। 11 करोड़ सोकपिट बनवा दिया गया है। इससे वाटरलेवल के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरो से निकल कर ग्रामीणों के बीच जाएं और लोगों को जागरूक करें। शासन की गतिविधियों पर भी कडी नजर रखें।
पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने भाजपा की सरकारों को रिमोट कंट्रोल बताया। कहाकि भाजपा ने केवल कमीशन लिया और कुछ नहीं किया। कार्यकर्ताओं को मसूद आलम खॉ, रमेश गौतम, राम प्रताप सिंह, रामविशुन आजाद, जिलाध्यक्ष आनंद स्वरुप उफ़ॱर पप्पू यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें