गोंडा के एलबीएस चौराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंकते भाजपाई। -संवा?
- फोटो : GONDA
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री एस. जयशंकर के ऊपर की टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया।
शनिवार की दोपहर में एलबीएस चौराहे पर एकत्र भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों अमेरिका में की गई प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा देश के प्रधानमंत्री को गुजरात का कसाई एवं आरएसएस का प्रधानमंत्री कहा गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं समेत आमजन में आक्रोश है।
विरोध प्रदर्शन में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, नीरज मौर्या, दीपक गुप्ता, बीना राय, राकेश तिवारी, राघवेंद्र ओझा, आशीष त्रिपाठी, राजेश तिवारी, केके श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, मनीष द्विवेदी, शिवा यादव, निर्मल श्रीवास्तव, उमेश शुक्ला, मंजूर अहमद, फैसल शाह मौजूद रहे।