फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शादी का झांसा दे किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। गैर समुदाय के एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने तहरीर में बताया कि गांव के ही एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। 10 दिसंबर को वह अपनी दीदी के घर गई थी। जिसकी जानकारी होने पर वह वहां पहुंच गया। बिना बताए दीदी के यहां आने पर नाराज होकर उसे मारापीटा। कहा कि कुछ पैसे का तुम इंतजाम करो कुछ हम करेंगे। अब हम दोनों शादी कर लेंगे। उसकी बातों में आकर बीस हजार रुपया उसे दे दिया। इसके बाद वह वहां से वापस चला आया। दूसरे दिन से बात करना बंद कर दिया।
किशोरी ने बताया कि शुक्रवार को वह उसके घर पहुंची और शादी की बात की तो आरोपी के साथ ही उसके परिवार वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया और भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें