फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित जिपं सदस्य प्रत्याशी पर हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी पर शनिवार को कटरा बाजार के अशोकपुर गांव में हमले का प्रयास किया गया। मगर वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने प्रत्याशी को वोट नहीं मांगने दिया और दोबारा गांव में दिखाई पड़नेे पर धमकी भी दी। मामले में जिला पंचायत पद के प्रत्याशी के बड़े भाई ने थाना कटरा बाजार में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर बाजार के रहने वाले शिव कुमार भारती ने बताया कि वह हलधरमऊ प्रथम क्षेत्र से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। शिव कुमार के मुताबिक शनिवार को वह थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम झौहना से प्रचार करके अशोकपुर की ओर जा रहे थे तभी एक गाड़ी से कुछ लोग उनका पीछा करने लगे।
इस बीच वह वोट मांगते हुए अशोकपुर के जाटनपुरवा पहुंचे थे तभी पीछा करते इनोवा गाड़ी पर सवार दर्जनभर लोग वहा आ धमके और उन्हे और उनके समर्थकों को घेर लिए। शिवकुमार ने बताया कि लोगों ने उनसे और उनके समर्थकों से अभद्रता करते हुए यहां वोट मांगने से रोका।
विज्ञापन

जब वह नहीं माने से तो कार सवार लोगों ने उनपर व उनके समर्थकों पर हमले का प्रयास किया। लोगों ने बीच-बचाव किया। इस बीच हमलावर गांव में दोबारा न दिखाई पड़ने की धमकी देते हुए चले गए।
भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन संभाल रहे उनके बड़े भाई रमेश भारती ने बताया उन्होंने थाना कटरा में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बृजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें