नवाबगंज। मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सेमरा शेखपुर गांव निवासी किशन कुमार और शिवा बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास आगे चल रही दूसरी बाइक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। दोनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।