खरगूपुर (गोंडा)। इंडियन बैंक शाखा खरगूपुर के समीप सोमवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।
श्रावस्ती जिले के मॉडर्न थाना क्षेत्र के तिरछा वीरपुर गांव के रहने वाले जामिर अली पत्नी शाल्दा खातून (40) और बेटे सरफराज (8) के साथ बाइक से इटियाथोक में एक शादी-समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इंडियन बैंक शाखा खरगुपर के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें शाल्दा खातून व सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि जामिर अली को मामूली चोटें आई हैं। घायल मां-बेटे को समाजसेवी सूरज देवराज व कृष्णा गुप्ता ने पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां दोलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को चालक समेत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जामिर ने हेलमेट नहीं पहना था।