परसपुर-रगड़गंज मार्ग पर डेहरास के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार छात्र को जीप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को जीप समेत धर दबोचा। इस मामले में छात्र के पिता ने परसपुर थाने में जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परसपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव के रहने वाले रमेश को बेटा शुभम उर्फ बब्लू (15) परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में आठवीं का छात्र था।
सुबह वह कोचिंग पढ़कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान परसपुर-रगड़गंज मार्ग पर डेहरास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में छात्र के पिता रमेश ने परसपुर थाने में जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को जीप समेत पकड़ लिया गया है।